भागलपुर, अगस्त 26 -- Bihar Boat Accident: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी की तेज धार में एक नाव पलट कर डूब गई। नवगछिया के राघोपुर में टूटे तटबंध के पास यह हादसा हुआ। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे और वे लोग तटबंध मरम्मत के लिए जियो बैग डालने में लगे थे। प्राथमिक सूचना के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचायी। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बतायी जा रही है। तटबंध मरम्मत में जुटे मजदूर एक नाव से कटाव स्थल की तरफ आ रहे थे। लेकिन तेज धार में जाने के बाद अचानक नाव अंदर की ओर बैठने लगी। आनन फानन में मजदूरों ने बोरियां नदी में गिराना शुरू कर दिया। लेकिन जब तक वे लोग नाव का बोझ हल्का कर पाते तब तक पूरी नाव तेज धार में पलट गई। नाव पर सवार मजदूरों न...