भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में गंगा किनारे बायोडायवर्सिटी पार्क बनेगा। इसके लिए वन विभाग ने जिला प्रशासन से 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, यह कवायद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर हो रही है। पिछले दिनों रिवर रिजुवनेशन कमेटी (आरआरसी) ने भी एनजीटी के आदेश का पालन करने के लिए वन विभाग को निर्देश दिया था। कमेटी ने याद दिलायी कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भागलपुर में गंगा किनारे बायोडायवर्सिटी पार्क निर्माण के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे कई स्थानों पर बायोडायवर्सिटी (जैव विविधता) पार्क विकसित किए जा रहे हैं। बिहार में भी गंगा नदी के किनारे ऐसे पार्कों के निर्माण की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पटना में गंगा ...