भागलपुर, मार्च 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद नए सीएम की चर्चा तेज है। इस बीच भागलपुर में नीतीश की समृद्धि यात्रा के मंच से एंकर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 'मुख्यमंत्री' कहकर संबोधित कर दिया। वही, कार्यक्रम के अंत में नीतीश ने भी अपने सम्राट के कंधे पर हाथ रख प्रणाम करवाया। एंकर की फिसली जुबान और नीतीश का अपने डिप्टी को सरेमंच तवज्जो देना भविष्य की ताजपोशी का संकेत दे गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मंगलवार को भागलपुर जिले में पहुंचे। उन्होंने जगदीशपुर की बैजानी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मंच राजनीतिक किस्सागोई का गवाह भी बन गया। मंच पर सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, दिलीप जायसवाल समेत कई नेता मौजूद थे। नीती...