भागलपुर में ईंधन की कीमतों में उछाल, पेट्रोल 110 के पार
भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में ईंधन के दामों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। हाल ही में 106.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, बीते 15 मई को बढ़कर 109.53 रुपये हो गया था, जो आज अपने नए रिकॉर्ड स्तर 110.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमतों में भी यही रुख देखने को मिला है। पहले 92.39 रुपये पर मिल रहा डीजल, 15 मई को 95.52 रुपये और आज बढ़कर 96.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आज और महंगा हुआ तेल, आपके शहर में क्या है रेट लगातार बढ़ती कीमतों से स्थानीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों में भारी चिंता है। यह भी पढ़ें- पांच दिन में दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.