भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में बह रही गंगा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को भी बढ़त जारी रहा। सुल्तानगंज, भागलपुर, राघोपुर, इस्माईलपुर, कहलगांव, पीरपैंती में बह रही गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा हो गया है। जिससे निचले हिस्से में फिर से बाढ़ का खतरा बन गया है। भागलपुर में लाल निशान से मात्र 17 सेमी नीचे जलस्तर है। हालांकि विभागीय अभियंता खतरनाक बाढ़ की संभावनाओं को नकारते हैं। जल संसाधन विभाग ने एहतियात के तौर पर कहलगांव अनुमंडल प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। कहलगांव में पिछले 24 घंटे के दौरान 33 सेमी का इजाफा हुआ है। जबकि भागलपुर में 24 सेमी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में गंगा फिर बौराई, जलस्तर काफी बढ़ा बता दें कि कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान को लांघ चुकी है। यहां गंगा का पानी लाल निशान से 59 सेमी ऊप...