भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगेंगे
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रख पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 16 मई से भागलपुर और मुजफ्फरपुर, दोनों ओर से लागू हो जाएगी। अभी तक ट्रेन पारंपरिक आईसीएफ कोचों के साथ चल रही थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं। इनमें एंटी-टेलिस्कोपिक तकनीक दी गई है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते हैं। साथ ही बेहतर सस्पेंशन सिस्टम के कारण यात्रियों को झटके कम महसूस होंगे। नए एलएचबी रैक में कुल 17 कोच होंगे। इनमें नौ सामान्य अनारक्षित, चार शयनयान और दो एसी 3-टियर कोच शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.