कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 20 -- पूर्व मध्य रेलवे के राजेंद्र पुल स्टेशन पर नया पुल के साथ डबल लाइन सुविधा को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया व बरौनी स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने के संबंध में, दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हथिदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा स्टेशनों पर और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर प्री नान-इंटरलाकिंग और नान-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। प्री नान-इंटरलाकिंग कार्य 21 सितंबर से शुरू होगा और 4 अक्टूबर को कार्य पूरा होगा। इसके कारण भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, मालदा टाउन-पटना, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस, हावड़ा-जयनगर सहित भागलपुर से चलने वाली और इस रास्ते होकर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर चलाने का निर्णय लिया गया है।निरस्त हो...