भागलपुर-मिर्जाचौकी का काम अगले माह होगा पूरा
पटना, मार्च 25 -- भागलपुर से मिर्जाचौकी तक बनने वाली दो लेन सड़क अगले माह यानी अप्रैल में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनने के बाद मुंगेर से भागलपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। विभाग के अनुसार, भागलपुर से मिर्जाचौकी को जोड़ने वाली पांच मीटर चौड़ी सड़क वर्ष 2018 में आई बाढ़ के बाद कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह पानी बहने लगने के कारण इसकी स्थिति बदतर हो गई थी। सड़क पर ट्रैफिक का दबाव था। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने इस सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया। पथ निर्माण विभाग के अनुसार, पहले पैकेज में मुंगेर से भागलपुर के बीच सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे पैकेज में 566.15 करोड़ की भागलपुर से मिर्जा चौकी के बीच 47.714 किलोमीटर लंबी सड़क का काम अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मुंगेर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.