भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच भागलपुर मांगे विकास की टीम ने समाजसेवी विशाल आनंद के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत पैकेट का वितरण किया। राहत पैकेट में चूड़ा, मिक्सचर, मूढ़ी, सत्तू, अमूल दूध, चना, कैंडल, माचिस, बिस्किट, ओआरएस सहित दैनिक जरूरत की अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। टीम के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और यथासंभव सहायता पहुंचाई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पिपरिया के वार्ड सात में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...