भागलपुर बोले: काली गोप लेन, बड़ी खंजरपुर में सड़क और नाला का निर्माण हो
भागलपुर, मई 13 -- वार्ड 25 के काली गोप लेन बड़ी खंजरपुर घनी आबादी वाला मोहल्ला है। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। हर घर नल का जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। नाला और सड़क की स्थिति खराब है। नाला का ढक्कन कई जगहों पर टूट गया है। सड़क जर्जर होने के चलते आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को नहीं मिल पाता है। कई परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड में नहीं है। शिकायत करने के बाद भी मोहल्ले की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। आदमपुर से मायागंज अस्पताल जाने वाली सड़क के पश्चिम में काली गोप लेन बड़ी खंजरपुर मोहल्ला है। मोहल्ले में करीब एक सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। काली गोप लेन से कुछ दूरी पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.