भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बीसीए अंडर-19 मेंस वनडे प्रतियोगिता में मंगलवार को भागलपुर बनाम बांका का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों में जो जीतेगी वह अगले चक्र में मैच खेलेगी। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी है। उन्होंने बताया कि भागलपुर को एक दिन पूर्व जमुई ने हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...