भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का दो दिनों के लिए फेरा बढ़ा, राहत
मुंगेर, अगस्त 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर-दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन को दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय के अनुसार ही किया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से भागलपुर, जमालपुर समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इस बावत पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 11 एवं 12 अगस्त 2026 को दानापुर से किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 03233 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 12 एवं 13 अगस्त 2026 को भागलपुर से चलेगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.