मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली पर मुजफ्फरपुर से भागलपुर जा रहे यात्री को पेड़ा खिलाकर नशाखुरानों ने छह हजार नकद और मोबाइल उड़ा दिया। इसे लेकर भागलपुर के रतिचक के रोहित कुमार के बयान पर रेल थाना भागलपुर के थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर रेल थाना को कागजात भेजा है। बताया है कि युवक 26 फरवरी की रात को मुजफ्फरपुर से 13420 जनसेवा एक्सप्रेस पर सवार हुआ। ट्रेन में एक युवक उसके पास आकर बैठ गया। उसने बताया कि उसे भी भागलपुर जाना है। इसके बाद मेल जोल बढ़ा रोहित को पेड़ा खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। भागलपुर के थानेदार ने बताया है कि किउल में एस्कॉर्ट पार्टी को रोहित बेहोशी की हालत में मिला। उसे भागलपुर स्टेशन पर उतार आरपीएफ ने इलाज कराया। साथ ही उसे रेल थाना भागलपुर के हव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.