भागलपुर, सितम्बर 10 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। जलस्तर में वृद्धि के कारण बुधवार को कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। वहीं, भागलपुर-गोराडीह मुख्य मार्ग पर जमसी के पास करीब तीन फीट पानी चढ़ गया। यदि इसी तरह जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो गुरुवार को इस मार्ग से आवागमन बंद हो सकता है, जिससे प्रखंड क्षेत्र का जिले से संपर्क भंग हो जाएगा। वहीं, गोराडीह में बड़हरी मोड़ और विरनौध चौक के पास भी सड़क पर पानी चढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त योगिया, बाघमारा, गोहारियो, मोहनपुर, छोटी मोहनपुर, गनौरा की स्थिति बाढ़ से काफी खराब हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...