हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 1 -- भागलपुर जिले के नवगछिया में मृत पाए गए कौवों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से प्रशासन सकते में आ गया है। आस-पास के इलाकों में पॉल्ट्री फॉर्म के मुर्गों को भी देखा जा रहा है। वहीं पड़ोस के कटिहार जिले के कुरसेला में दर्जनों कौवों की संदिग्ध मौत से वहां भी लोग सकते में आ गए हैं। नवगछिया में 11 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय के पास बड़ी संख्या में कौवे मृत मिले थे। पशुपालन विभाग ने सीरम टेस्ट के लिए उनका सैंपल भेजा था, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। शुक्रवार को ही जिला पशुपालन विभाग को रिपोर्ट मिली है। वहीं, कटिहार में कुरसेला की उत्तरी मुरादपुर पंचायत स्थित एसएचसी के पास बांसवाड़ी में दर्जनों कौवों की संदिग्ध स्थिति में मौत से लोग चकित हैं। शनिवार को स्थानीय लोगों ने बांसबाड़ी में कई कौवों को मृत देखा। भा...