भागलपुर के दो खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट
भागलपुर, अगस्त 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने बिहार रणजी सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के 53 खिलाड़ियों को फिटनेस और स्किल कैंप (2026-27) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस सूची में भागलपुर के दो खिलाड़ियों का नाम है, जिसमें बासुकीनाथ एवं भानु कुमार शामिल किए गए हैं। बीसीए द्वारा जारी सूची में दोनों खिलाड़ियों का नाम शामिल है। मंगलवार को सूची जारी की गई है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) में खुशी का माहौल है। सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी और मामू सहित अन्य संगठन के सदस्यों सहित खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.