भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के भागलपुर शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी आवास में अज्ञात चोरों ने बीते रविवार की रात को सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इधर सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शातिर चोर रात के समय सांसद के आवास में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने आवास में तैनात अंगरक्षक निरंजन कुमार का पिस्टल भी अपने साथ लेकर चले गए। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि एक संरक्षित परिसर में इस तरह ...