भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मंजिल पाने की जिद और कड़ी मेहनत हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। इसे सच कर दिखाया है भागलपुर के जीरोमाइल स्थित चाणक्या विहार कॉलोनी की रहने वाली मीमांसा ने। 68वीं बीपीएससी परीक्षा में सूबे में 10वां स्थान हासिल करने वाली मीमांसा ने अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में भी अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। शुक्रवार को जारी यूपीएससी के नतीजों में उन्होंने 447वीं रैंक हासिल कर जिले और अपने परिवार का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वर्तमान में पूर्णिया जिले में सेल्स टैक्स के अतिरिक्त आयुक्त जैसे अहम और व्यस्त पद पर सेवाएं दे रहीं मीमांसा की सफलता युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। मीमांसा ने बताया कि उन्होंने बीपीएससी की तरह ही यूपीएससी के लिए भी पूरी तरह से सेल्फ स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.