नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- बिहार का भागलपुर अपनी सिल्क की पहचान के लिए देशभर में जाना जाता है, लेकिन अब यहां के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक नई पहचान बना रहे हैं। यहां के युवा सिर्फ एक या दो फील्ड में अपनी काबिलियत का लोहा नहीं मनवा रहे हैं, बल्कि हर एक फील्ड में कई उपलब्धियां हासिल की है। वो चाहे प्रशासनिक फील्ड हो या फिर टेक्नोलॉजी की फील्ड। इतना ही नहीं जिले में स्थित ट्रिपल आईटी संस्थान में भी हाई पैकेज के साथ युवाओं को नौकरियां भी मिला है।ट्रिपल आईटी के छात्र को 60 लाख रुपये का पैकेज जिले में स्थित ट्रिपलआईटी की बात करें, तो यहां के कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट में संस्थान के प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ की वेबसाइट पर उपलब्ध सत्र 2025-26 के आंकड़ों के हवाले से बताया है...