भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर में प्रमुखता से उगाई जा रही कतरनी को पटना में आयोजित सस्टेनबल एग्रीकल्चर समिट एंड अवार्ड कार्यक्रम में पुरस्कार किया गया। भागलपुर के आत्मा की कतरनी चावल हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में जर्दालु आम की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कटेगरी में युवा उद्यमी अवार्ड भागलपुर के कृष्णानंद सिंह को दिया गया। वहीं एफपीओ एक्सीलेंस अवार्ड एग्रो प्वाइंट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के राकेश कुमार सिंह को मिला। ये जानकारी आत्मा भागलपुर के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...