मुंगेर, जून 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भागलपुर, मुंगेर, जमालपुर और कटिहार के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए पूर्व रेलवे मालदा और कटिहार मंडल प्रशासन ने भागलपुर-कटिहार-भागलपुर के बीच संचालित अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407/03408 की परिचालन अवधि बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 तक कर दी है। रेलवे के इस निर्णय से दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यवसायियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इस बावत पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7 बजे भागलपुर से खुलती है। यह भी पढ़ें- भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी, मुंगेर-जमालपुर के यात्रियों को राहत यह ट्रेन सुबह 7:41 बज...