मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में युवक को नशीला पेड़ा खिलाकर सामान चोरी करने के मामले को लेकर रेल थाना मुजफ्फरपुर ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार को दी गयी है। रेल पुलिस ने पीड़ित भागलपुर के गोराडीह के रीतचक निवासी रोहित कुमार के द्वारा बताये गये अज्ञात नशाखुरानी गिरोह के शातिर के हुलिया के आधार पर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।मालूम हो कि, बीते 26 फरवरी को होली पर मुजफ्फरपुर से भागलपुर जा रहे यात्री रोहित कुमार को नशीला पेड़ा खिलाकर नशाखुरानों ने छह हजार नकद और मोबाइल उड़ा दिया था। इसे लेकर भागलपुर के रतिचक के रोहित कुमार के बयान पर रेल थाना भागलपुर के थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए 27 फरवरी को मुजफ्फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.