पटना, मार्च 17 -- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना ने भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मंगलवार से दो दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर लगाया है। 18 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में कॉलेज के 95 आवेदकों के कागजात का सत्यापन होगा। इसमें 18 महिलाएं और 77 पुरुष आवेदक शामिल है। मंगलवार को शिविर की शुरुआत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी और कॉलेज के प्राचार्य राजू मूलचंद्रजी तुगनायत ने की। स्वधा रिजवी ने बताया कि जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.