भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के अधीन विद्युत भवन प्रमण्डल, भागलपुर ने राजकीय लीलादीप नारायण आईटीआई परिसर में जीर्णोद्धार और विद्युतीकरण कार्यों को कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर विभाग की ओर से ई-निविदा आमंत्रित की गई है। ​इस परियोजना के तहत मुख्य भवन, वर्कशॉप और सीओई भवन का रेनोवेशन व आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। इस पूरे कार्य की प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 1 लाख 11 हजार 456 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे आवंटित ठेकेदार को 3 महीने के भीतर पूरा करना होगा। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ​इच्छुक संवेदक 13 जुलाई से 5 अगस्त तक विभागीय वेबसाइट से निविदा संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा कायाकल्प, मिले 283.36 लाख ऑनलाइन टेंडर अपलोड करन...