भागलपुर, फरवरी 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। भागलपुर के आईजी विवेक कुमार ने शनिवार को नवगछिया पुलिस केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश एवं सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में आईजी द्वारा सभी शाखाओं की पंजियों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों के समुचित संधारण की समीक्षा की गई। साथ ही शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की उपलब्धता, स्थिति एवं रख-रखाव का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पुलिस वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव एवं स्वच्छता की गहन जांच की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आईजी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया गया तथा उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.