भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) द्वारा अंडर 16 वर्ग के चयन के लिए आगामी चार अप्रैल को सुबह आठ बजे से सैंडिस कंपाउंड में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। संघ के सचिव डॉ. जय शंकर ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक क्लब अपने लेटर पैड पर अधिकतम 5 खिलाड़ियों के नाम भेज सकता है। बिना आधिकारिक लेटर पैड के किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में आना अनिवार्य है और चयन प्रक्रिया लाल गेंद से संपन्न होगी। प्रबंधन के अनुसार सभी खिलाड़ी समय पर पहुंचकर अपनी रिपोर्टिंग अंकित अमृत राज को सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.