भागलपुर : 59 प्रतिशत धान के बिचड़े की रोपनी पूरी
भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर जिले में बुधवार तक धान के बिचड़े की रोपनी का काम करीब-करीब 59 प्रतिशत पूरा हुआ है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक भागलपुर शहर समेत जिले में कई जगह बारिश हुई है। वर्षाजल का फायदा उठाते हुए किसान फिर से धान की रोपनी की तैयारी में लग गए हैं। कृषि विभाग ने खरीफ सीजन या शारदीय कृषि अवधि में जिले के नौ प्रखंडों में 56 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा है। जुलाई में 55 प्रतिशत कम बारिश के कारण खेती प्रभावित हुई है। अगले पांच दिनों में बारिश का अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। ऐसे में अगस्त के पहला सप्ताह तक रोपनी का काम पूरा होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.