भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर : 50 लाख का गबन करने वाले कपड़ा व्यापारी के स्टाफ की तलाश भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में दही टोला लेन में रेडीमेड कपड़े के थोक कारोबारी कैलाश प्रसाद संथालिया का लगभग 50 लाख रुपये का गबन करने वाले उनके स्टाफ प्रियांशु मिश्रा की पुलिस तलाश कर रही है। व्यवसायी का कहना है कि पिछले साल के अंत में कुछ प्रतिष्ठानों से भुगतान करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि भुगतान तो पहले ही किया जा चुका है। संदेह होने पर जब उन्होंने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उनके चेक का भुगतान उनके स्टाफ प्रियांशु ने अपने साथियों के खाते में करा दिया। उनका कहना है कि उनके दस्तखत से जारी चेक से प्रियांशु ने अपने साथी बिंदेश्वरी यादव के बैंक खाते में 4076453 रुपये और हर्ष त्रिपाठी के बैंक खाते में 907571 रुपये ट्रांसफर करा दिया। उनका कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.