भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर : 40 की गिरफ्तारी, 587 वाहनों की जांच भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी और शराब पीने के अलावा अन्य कांडों के आरोपी शामिल हैं। कोर्ट से निर्गत 25 वारंटी भी इसमें शामिल हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान हथियार, कारतूस और शराब बरामद किया। पुलिस ने उस दौरान कुल 587 वाहनों की जांच की। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 63500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.