भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। रेलवे ने भागलपुर रेल क्षेत्र में बड़े स्तर पर ट्रैक मेंटेनेंस और संरचना सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। यात्री सुरक्षा और परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे यहां करीब 13 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। कहलगांव से भागलपुर होते हुए बाराहाट और बांका रेलखंड के लगभग 36 किमी ट्रैक का मेंटेनेंस किया जाएगा। ट्रैक टैम्पिंग, डीप स्क्रीनिंग के साथ-साथ पुराने स्लीपर बदले जाएंगे, जिससे ट्रैक की मजबूती और ट्रेनों की रफ्तार दोनों में सुधार होगा। ये काम अलग-अलग सेक्शन में बांट कर पूरे किए जाएंगे। इसकी कवायद लंबे समय से की जा रही थी। मालदा के इंजीनियर व अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। जिसे मुख्यालय को भेजा गया। जहां से काम कराने की अनुमति मिल गई। मार्च तक काम पूरा करने का प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.