भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर । भागलपुर शहर समेत जिले के 25 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। एक पाली में आयोजित परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा का आयोजन आठ फरवरी को भी होगा। परीक्षा दो पाली में होगी, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से पांच बजे तक जारी रहेगी। सीटेट में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन के पात्र होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...