भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक अमित कुमार गिरि साथ में उपनिरीक्षक पूर्णेन्दु कुमार, सहायक उप निरीक्षक मिथलेश कुमार,प्रधान आरक्षी उत्तम सरकार द्वारा 23 मार्च की शाम चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। करीब 18:03 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के पास संदिग्ध हालत में रखे दो लावारिस ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर कुल 176 बोतल प्रत्येक 180 एमएल बरामद हुई। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 40,480 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर विधिक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, भागलपुर को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.