भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। गुरुवार की सुबह मुजाहिद पुर थाना क्षेत्र से गायब हुए एक बालक को पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 10 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया। इस संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुजाहिदपुर थाना में एक बालक के गायब होने को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। एसएसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि बालक रेलवे स्टेशन की ओर गया है। उसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गायब हुए बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द दिया गया। यह भी पढ़ें- किशोर को पुलिस बरामद कर परिजनों को सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...