भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर। होली के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी। पुलिस की टीम जांच और छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने होटल, धर्मशाला और लॉज की जांच करने का निर्देश दिया है। होली के दौरान अश्लील गाने बजाने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा गया है। एसएसपी ने गश्ती को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। रात्रि गश्ती का निरीक्षण वरीय अधिकारी करेंगे। रविवार को आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन भी चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड का भी इस्तेमाल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...