भागलपुर, मार्च 5 -- भागलपुर। होली की दो दिन की छुट्टी के बाद कर्मी सरकारी दफ्तरों में लौट आए हैं। हालांकि आमलोगों की भीड़ नदारद है। होली की छुट्टी का असर सड़कों पर भी दिख रहा है। सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा में वाहनों की आवाजाही कम दिखी। इससे यातायात स्मूथ रही। गुरुवार को शहर के किसी भी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखी। बताया गया कि होली को लेकर पांच मार्च तक दंडाधिकारियों के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। इसलिए काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को त्योहार ड्यूटी में लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...