भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में तेज धूप व उमस का सिलसिला शुक्रवार सुबह से जारी है। आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं देर रात हुई हल्की बारिश के बावजूद सुबह का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में बारिश की गतिविधि बढ़ने के आसार हैं। 20 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 16 जुलाई तक 50 प्रतिशत कम बारिश, तेज धूप से बढ़ी उमस यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिन तक बारिश के आसार, खेतों में लौटेगी रौनक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...