भागलपुर : हथियार तस्करी का मास्टरमाइंड नहीं आ रहा हाथ
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में उल्टा पुल के पास दो कट्टा और सौ राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों सुबोध और अमित के गिरोह के मास्टरमाइंड सुनील तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को पुलिस ने एसटीएफ की मदद से दो आरोपियों को पकड़ा था। गिरोह का मास्टरमाइंड सुनील पीरपैंती का रहने वाला है। कोतवाली थाना में पदस्थापित एसआई विक्की कुमार के बयान पर इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- हथियार तस्करी का मास्टरमाइंड है पीरपैंती का सुनील, तलाश में हो रही छापेमारी यह भी पढ़ें- हथियार तस्करी का मास्टरमाइंड है पीरपैंती का सुनील, तलाश में हो रही छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.