भागलपुर : सुबह से मौसम साफ, निकली धूप
भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर 12 बजे तक धूप खिली रही। इस समय तापमान करीब 33 डिग्री के आसपास रहा। बीते पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आठ से 12 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.