भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर। शहरी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को मॉर्निंग गश्ती के दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उस दौरान पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोककर जांच की। डिक्की की जांच की गई और चालकों से पूछताछ की गई। रोको-टोको अभियान के तहत संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में वाहन जांच अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.