भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर जिले के 2020 सरकारी विद्यालयों में एक जून से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी। इधर, शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश से ठीक पहले किसी तरह के अवकाश पर रोक लगा दी है। इधर, अगले दो दिनों में सीबीएसई स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी शुरू होगी। जबकि आइसीएसई विद्यालयों में 15 मई से ही अवकाश शुरू हो गया है। इस समय भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही है। अकबरनगर के एक विद्यालय में गर्मी के कारण चार बच्चे बेहोश हो गए थे। यह भी पढ़ें- जेसीईआरटी ने बच्चों को लू से बचाने के लिए जारी किया निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...