भागलपुर : सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बाधित की
भागलपुर, सितम्बर 28 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट सदर अस्पताल में सोमवार को भी ओपीडी सेवा बाधित रही। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज बंद रखा। कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल में इलाज को आए 700 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ गया। इनमें से अधिकांश मरीज इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) की ओपीडी में चले गए। शनिवार को भी सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित थी। बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर राज्यभर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल चल रही है। 12 सितंबर को सहरसा में डॉक्टर के साथ हुए विवाद और सरकारी कार्रवाई के विरोध में आंदोलन चल रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी सेवा चरमराई, इमरजेंसी सेवा चालू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.