भागलपुर, जुलाई 29 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर । श्रावणी मेला शुरू होने से पहले भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर लिफ्ट लग जाना चाहिए था। लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। बेस तैयार कर लिया गया है, लेकिन लिफ्ट उपलब्ध नहीं कराने के कारण योजना पूरी नहीं हो सकी है। जबकि मालदा डीआरएम ने 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिए थे। वहीं, इस प्लेटफार्म के एफओबी की सीढ़ियों की चौड़ीकरण करने का काम भी होना था। एक सीढ़ी की चौड़ीकरण की गई, जबकि अन्य सीढ़ियों का काम नहीं हुआ। रेलवे अधिकारी के अनुसार सर्कुलेटिंग एरिया से प्लेटफार्म संख्या छह तक नया एफओबी पार्सल बुकिंग के पास से बनेगा। यह भी पढ़ें- जीविका दीदी की रसोई और स्विस कॉटेज, कांवड़ यात्रा में इस बार कांवरियों के लिए नया क्या-क्या है इसके बनने के बाद ही प्लेटफार्म विस्तारीकरण आद...