भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शेष बचे किसानों की फार्मर आईडी बनाने का निर्देश जिला कृषि कार्यालय ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिया है। 30 जून तक सभी किसानों की आईडी बनाने की अंतिम तिथि थी। बिहार में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। किसान घर बैठे आधिकारिक बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल या नजदीकी वसुधा केंद्र या सीएससी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्यथा उन्हें सरकारी अनुदान और योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महाअभियान खत्म, 65 हजार किसानों ने नहीं करायी फॉर्मर रजिस्ट्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...