भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर। पुलिस ने सोमवार की सुबह शहर के विभिन्न इलाके में रोको-टोको अभियान चलाया। चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। वाहनों को रोककर डिक्की की जांच की गई। वाहन से संबंधित कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखाने को कहा गया। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। एसएसपी ने थानेदारों को रोजाना समय और जगह बदलकर वाहन चेकिंग व रोको-टोको अभियान चलाने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.