भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर : वाहनों के ब्रेक डाउन होने और पशुओं की वजह से विक्रमशिला पुल पर लगा जाम भागलपुर। वरीय संवाददातावाहनों के खराब होने और पशुओं को पार कराने की वजह से विक्रमशिला पुल पर जाम लग गया। शुक्रवार की सुबह से ही पुल पर जाम लग गया। नवगछिया विक्रमशिला पुल टीओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि गुरुवार को दो बस और टोटो सहित चार वाहनों के ब्रेकडाउन होने की वजह से परेशानी हुई और जाम लगा था। हालांकि उन वाहनों को पुल से थोड़ी ही देर में हटा दिए जाने की बात उन्होंने कही। शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में पशुओं को पुल से पार कराए जाने की वजह से जाम लगा और पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार की सुबह से भारी वाहनों के परिचालन को रोका गया है। टीओपी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.