भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट ... खेल भवन में जारी बिहार राज्य वुशू प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रतिस्पर्द्धा जारी है। आज प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न मेडल से सम्मानित किया गया। सीनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों में पटना की रावी वशिष्ठ, भागलपुर की आद्या, काव्या, इशी दिव्या हैं। वहीं सीनियर बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर के विशेष मणि, देवांश, अर्णव, प्रणव, पटना के आर्यन राज, भोजपुर के प्रिंस कुमार हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में बिहार वुशू संघ के सचिव सुमन मिश्रा, भागलपुर वुशू संघ के अध्यक्ष राजीवकान्त मिश्रा, महासचिव राजेश कुमार साह, संयुक्त सचिव राजीव रंजन, कुमारी निकिता, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशा मिश्रा की भूमिका रही। यह भी पढ़े...