भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट : भागलपुर। कांवरियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भागलपुर होकर चलने वाली 13235/36 साहिबगंज-दानापुर एक्सप्रेस को श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। 02 अगस्त से 30 अगस्त तक पांच ट्रिप चलेगी। 03235/36 ट्रेन रविवार को चलेगी। ट्रेन संचालन का समय वही रहेगा। मिर्जाचौकी, शिवनारायणपुर, पीरपैंती, कहलगांव, एकचारी, घोघा, अकबरनगर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर व कजरा स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। रविवार को इस ट्रेन के संचालन से इस रेलखंड के यात्रियों को सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- डीआरएम से भागलपुर में वंदे भारत का ठहराव समय बढ़ाने की मांग यह भी पढ़ें- Munger News: विश्व श्रावणी मेला को लेकर 2 अगस्त से दानापुर-साहिबगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन ...