भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में चोरी के 14 मोबाइल के साथ पकड़े गए आरोपी के गिरोह का पुलिस पता नहीं कर सकी है। शनिवार को पुलिस ने नवगछिया गोपालपुर के रहने वाले सुमित कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से चोरी के 14 मोबाइल बरामद किए गए थे। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया किया चोरी के मोबाइल खरीदकर वह बेचने के लिए जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल जब्त करने के बाद उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर पूछताछ की थी। यह भी पढ़ें- 71 हजार कीमती चार मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा कई अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आए थे पर पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...