भागलपुर, मार्च 16 -- भागलपुर : मोजाहिदपुर में अपराधियों के गिरोह की हो रही तलाश भागलपुर। मोजाहिदपुर इलाके में अपराधियों के गिरोह की तलाश की जा रही है। 11 मार्च को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मोजाहिदपुर इलाके में बड़े गिरोह का खुलासा किया था। छापेमारी में कई घरों से काफी संख्या में अवैध हथियार और ट्रेन के यात्रियों से लूटा गया सामान बरामद किया गया था। कुख्यात अपराधी नाढ़ा और इमरान मुर्गा और दो महिला सहित 14 आरोपियों को केस में नामजद किया गया है। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...