भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर मैट्रिक की विशेष व कंपार्टमेंटल का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा 29 और 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर और सैद्धांतिक परीक्षा दो से छह मई तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर अंकित है। परीक्षा समिति ने सभी विद्यालयों के प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ संबंधित परीक्षार्थी को उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड : मैट्रिक विशेष-कंपार्टमेंटल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...